हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने माता शाकम्भरी के दरबार में नवाया शीश
सकरायधाम में शतचंडी अनुष्ठान और रुद्राभिषेक कर देश-प्रदेश में खुशहाली की मांगी मन्नत; डीजीपी, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई दिग्गजों ने भी लगाई हाजिरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के निकटवर्ती मिनी कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध अरावली की पहाड़ियों मध्य में धार्मिक तीर्थ स्थल सकरायधाम में स्थित माता शाकम्भरी के दरबार में चल रहे गुप्त नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को विशेष रौनक रही। इस पावन अवसर पर माता के दर्शन और शीश नवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता सकरायधाम पहुंचे। शाकम्भरी माता के दरबार में पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित केदार शर्मा और डॉ. सुमन शर्मा ने राज्यपाल का भव्य स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद मदनमोहन मंदिर में चल रहे शतचंडी अनुष्ठान में राज्यपाल को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई।
अनुष्ठान के उपरांत प्राचीन शिवालय में वैदिक मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जहां राज्यपाल ने माता शाकम्भरी के चरणों में शीश झुकाकर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पुजारी पवन शर्मा, अंकित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विकास शर्मा, सज्जन शर्मा ने भी विशेष पूजा संपन्न करवाकर उन्हें माता का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद व दुशाल भेंट किया।
31 विप्रजनों ने करवाई विशेष पूजा-अर्चना
शतचंडी अनुष्ठान के दौरान पंडित केदार शर्मा, डॉ. सुमन शर्मा, जगदीश शास्त्री व महावीर प्रसाद शर्मा के आचार्यत्व में 31 विप्रजनों द्वारा विशेष मंत्रोचार किया गया। इस महाअनुष्ठान में देश-प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों ने भी भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन में राज्यपाल के साथ पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद आलोक शर्मा, दौसा के न्यायधीश केशव कौशिक, विश्व हिंदू परिषद के कपिल खन्ना व वृंदा खन्ना, कुलपति एन.आर. विश्नोई, प्रख्यात व्यवसायी राजेश गुप्ता शामिल हुए।
इनके अलावा अंतरराष्ट्रीय रामलीला समिति के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, आईएबीएफ के वाइस प्रेजिडेंट संजीव कुमार, चंदू शर्मा बड़ागांव, कविता कुमारी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने माता के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई।
सुरक्षा और प्रशासन रहा मुस्तैद
हाई-प्रोफाइल वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सकरायधाम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस दौरान सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत, एएसपी डॉ. तेजपाल, सीकर सिटी एडीएम भावना शर्मा, तहसीलदार भागीरथ यादव, सीआई सुरेन्द्र सिंह देगड़ा, शाकम्भरी चौकी प्रभारी अनिल मीणा सहित पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद नजर आए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2267508


