[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थानी कला प्रेमी ओंकार सिंह शेखावत का निधन, ख्याली में अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थानी कला प्रेमी ओंकार सिंह शेखावत का निधन, ख्याली में अंतिम संस्कार

राजस्थानी कला प्रेमी ओंकार सिंह शेखावत का निधन, ख्याली में अंतिम संस्कार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं लोककला के समर्पित प्रेमी ओंकार सिंह शेखावत का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से साहित्यिक, सांस्कृतिक और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

ओंकार सिंह शेखावत ने चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राजस्थानी फीचर फिल्म ‘छोरो नम्बर वन’ में अभिनय कर अपनी पहचान बनाई थी। वे अपने सरल, सौम्य और समाजसेवी व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे।

शनिवार रात चूरू में उनका निधन हो गया। रविवार को उनके पैतृक गांव ख्याली में अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों, ग्रामीणों और कला-जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles