[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डेढ़ लाख रुपए का चिट्टा जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डेढ़ लाख रुपए का चिट्टा जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार

डेढ़ लाख रुपए का चिट्टा जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पुलिस थाना सरदारशहर ने “ऑपरेशन नकेल” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.72 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार और वृताधिकारी कुलदीप वालिया के निर्देशन में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरदारशहर स्थित फौजी होटल पर कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी राकेश (28) निवासी आसपालसर, हाल किसान छात्रावास सरदारशहर के कब्जे से 7.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर हेरोइन और वाहन जब्त कर लिया है। मामले की जांच राजलदेसर थानाधिकारी बेगाराम मीणा कर रहे हैं। कार्रवाई में रामकरण सिद्धू, अनिल सैनी, शिव कुमार और रोहिताश की अहम भूमिका रही।

Related Articles