बुहाना सीएलजी बैठक में उठे जनहित के मुद्दे, सतनाली रोड पर बैरीकेड लगाने की मांग मंजूर
बुहाना सीएलजी बैठक में उठे जनहित के मुद्दे, सतनाली रोड पर बैरीकेड लगाने की मांग मंजूर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया
बुहाना : पुलिस थाना परिसर में रविवार को नागरिक लोक सहयोग समिति (सीएलजी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी नोपाराम भाकर ने की। इसमें स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सीएलजी सदस्यों ने भाग लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर अपने सुझाव रखे।
बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएसपी नोपाराम भाकर ने उपस्थित सदस्यों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। थानाधिकारी राम मनोहर ने भी स्थानीय नागरिकों से संवाद बनाए रखने और क्षेत्रीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान नागरिकों ने सतनाली रोड पर कैंटीन के पास दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए बैरीकेड लगाने की मांग रखी। डीएसपी नोपाराम भाकर ने इस मांग को स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में नरेश कुमार, सुभाष सिंह, किरोड़ी नम्बरदार, रावत सिंह, भवानी सिंह, विक्रम सिंह, विजेंद्र कुमार, दशरथ सिंह, बजरंगलाल, विजय कुमार, प्रताप सिंह नाड़िया, कृष्ण कुमार, बाबूलाल शर्मा, अजित सिंह, मनोज कुमार, सुनीता घसेड़ा, अनिता, शर्मिला जयसिंहपुरा, सुनीता, मंजू देवी, उमराव सिंह, रामावतार जांगिड़, श्यामलाल सैन सहित अन्य सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2267971


