[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गीता क्लास में बच्चों ने सीखे संस्कार, 12वें और 17वें अध्याय का कराया अध्ययन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गीता क्लास में बच्चों ने सीखे संस्कार, 12वें और 17वें अध्याय का कराया अध्ययन

गीता क्लास में बच्चों ने सीखे संस्कार, 12वें और 17वें अध्याय का कराया अध्ययन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सर्राफ फाउंडेशन की ओर से हर रविवार भास्कर भवन में आयोजित गीता क्लास में बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें और 17वें अध्याय का अध्ययन कराया गया। कार्यक्रम में नन्ही प्रतिभागी यशस्वी सर्राफ ने एक साथ पांच श्लोक कंठस्थ सुनाकर सभी को प्रभावित किया, जिस पर उसे संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनार्दन आचार्य, संजय सिंघानिया एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गीता क्लास में पंचामृत, प्रार्थना, पांच श्लोक, उनके अर्थ, आवश्यक जीवन मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा दी गई। हर्षित सोनी ने नए बच्चों को पंचामृत और श्लोकों का महत्व समझाया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया। संचालन राहुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर दिव्या शर्मा, पूनम शर्मा, माधुरी शर्मा, मोहन प्रजापत, प्रभुलाल सारोठिया, शंकर सीआईडी सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles