चूरू के 50 किसान गुजरात के कृषि विज्ञान केंद्रों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण पर रवाना, विधायक हरलाल सहारण ने दिखाई हरी झंडी
चूरू के 50 किसान गुजरात के कृषि विज्ञान केंद्रों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण पर रवाना, विधायक हरलाल सहारण ने दिखाई हरी झंडी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर कृषि विभाग के उप निदेशक एवं परियोजना निदेशक आत्मा, चूरू के तत्वावधान में चूरू जिले के 50 कृषकों को गुजरात के विभिन्न कृषि अनुसंधान केंद्रों, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) एवं विश्वविद्यालयों के 7 दिवसीय अंतर-राज्यीय भ्रमण पर रवाना किया गया। चूरू विधायक हरलाल सहारण ने हरी झंडी दिखाकर इस भ्रमण दल को विदा किया।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने किसानों को शांतिपूर्ण भ्रमण एवं नवीन कृषि तकनीकें सीखने के लिए शुभकामनाएं दीं। भ्रमण प्रभारी डॉ. राजकुमार कुलहरी, उप निदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक आत्मा, चूरू ने रवानगी से पूर्व कृषकों को बताया कि इस भ्रमण के दौरान मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित खाद एवं उर्वरक उपयोग, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां तथा भूमि की दीर्घकालिक उर्वरता बनाए रखने संबंधी गहन ज्ञान प्राप्त होगा। उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि भ्रमण के दौरान अर्जित तकनीकी ज्ञान को अपने खेतों में अपनाएं तथा अपने क्षेत्र के अन्य किसानों में भी इसका प्रसार करें।
संयुक्त निदेशक कृषि दीपक कपिला ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रमण से प्राप्त तकनीकी ज्ञान का जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कृषि के साथ-साथ पूरा जिला भी समृद्ध हो। उन्होंने बताया कि आत्मा परियोजना, चूरू के माध्यम से प्रत्येक वित्तीय वर्ष में जिले के 500 से अधिक कृषकों को राज्य के भीतर एवं बाहर भ्रमण एवं प्रशिक्षण पर भेजा जाता है। इस दौरान सहायक प्रभारी कर्मवीर गोदारा, सहायक कृषि अधिकारी दुधवाखारा, फेसिलिटेटर अभय कुमार जैन, रामस्वरूप मोटसरा एवं मदनलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2267946


