[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवलावास के युवाओं ने खेल मैदान में लगाए 101 पौधे मधु दहिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

देवलावास के युवाओं ने खेल मैदान में लगाए 101 पौधे मधु दहिया

देवलावास के युवाओं ने खेल मैदान में लगाए 101 पौधे मधु दहिया

पचेरी : पर्यावरण संरक्षण और गांव को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पचेरी कलां क्षेत्र के देवलावास गांव में नवयुवक मंडल की ओर से रविवार को खेल मैदान में 101 पौधे लगाए गए। इस अभियान में मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फलदार एवं छायादार विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गांव को हरियाली से समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से खेल मैदान की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। गांव के बुजुर्गों ने भी नवयुवक मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सरपंच तुलाराम, महेश जांगिड़, प्रदीप नेहरा, सुनील नेहरा, निक्कू बलौदा, हज्जू खान, नितिन चौधरी, संजू बलौदा, चाहत नेहरा सहित नवयुवक मंडल के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles