झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन’ अभियान के तहत रेलमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
केक काटकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन बनाने और रेल सुविधाएं बढ़ाने की उठाई मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक राईका
झुंझुनूं : शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे ‘झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन’ जनसंघर्ष अभियान के तहत झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। समारोह में केक काटकर रेलमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि रेलमंत्री झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन का दर्जा देने तथा जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार की वर्षों पुरानी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। समारोह का आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरगाह हजरत कमरुद्दीन शाह के गद्दीनशीन ऐजाज नबी ने की, जबकि अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई मुख्य अतिथि रहे। भारतीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह टीकेएन, झुझार सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार जाखड़, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सीए जिम्मी मोदी, पूर्व स्टेशन अधीक्षक अनवर हुसैन, स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार, नगर परिषद के पूर्व सभापति खालिद हुसैन, श्री सैनी समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष छगनलाल धूपिया तथा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पवन पुजारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण एवं मोतियों की मालाएं पहनाकर स्वागत से हुई। इसके बाद रेलमंत्री के जन्मदिन का केक काटा गया और लाउड स्पीकर पर “हैप्पी बर्थडे टू यू” की धुन के बीच सभी ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना शर्मा ने किया। समिति की ओर से उन्हें चुनड़ी ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिंगर जाकीर अब्बासी ने रेलवे जंक्शन की मांग पर आधारित संगीतमय गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह को अध्यक्ष ऐजाज नबी, मुख्य अतिथि गणेश कुमार हलवाई, पूर्व स्टेशन अधीक्षक अनवर हुसैन, सीए जिम्मी मोदी, खालिद हुसैन और चन्द्रप्रकाश धूपिया सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन बनाने और रेल सुविधाओं का विस्तार करने की मांग दोहराई।
जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी आरोप
समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि समिति का जनसंघर्ष अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन का दर्जा और यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं नहीं मिल जातीं। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों पर भी यात्रियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
इनका हुआ सम्मान
समारोह के दौरान समिति के महासचिव डॉ. मनोज सिंह टीकेएन को भारतीय मानवाधिकार परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार तथा रेलवे स्टेशन के स्वच्छता प्रहरी राजकुमार वाल्मीकि को भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों और जवानों का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2267939


