[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर आवास पर पुस्तक संवाद कार्यक्रम, उत्कृष्ट शिक्षक-विद्यार्थी सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर आवास पर पुस्तक संवाद कार्यक्रम, उत्कृष्ट शिक्षक-विद्यार्थी सम्मानित

जिला कलक्टर आवास पर पुस्तक संवाद कार्यक्रम, उत्कृष्ट शिक्षक-विद्यार्थी सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की पहल पर रविवार को जिला कलक्टर आवास पर पुस्तक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने पुस्तकालय अभिरुचि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया तथा करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने तथा स्वतंत्र सोच विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि करियर में सफलता के लिए रुचि और क्षमता दोनों का संतुलन आवश्यक है। उन्होंने संस्कृति, कला, संगीत, परंपरा और कृषि आधारित स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार और उद्यमिता की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने विद्यार्थियों को ग्लैमर के बजाय अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने, देशहित की भावना के साथ रोजगार सृजन करने और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षु आईपीएस अभिजीत पाटिल ने यूपीएससी की तैयारी के लिए सीमित अध्ययन सामग्री, मूल पुस्तकों और नियमित समाचार-पत्र पढ़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पुस्तकालय अभिरुचि प्रतियोगिता के जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक वर्ग में विमला प्रथम, ऊर्मिला द्वितीय और विनोद कुमार सुवटा तृतीय रहे। विद्यार्थी वर्ग में लक्ष्मी बाजिया प्रथम, कंचन वर्मा द्वितीय और स्नेहा प्रजापत तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा विभिन्न ब्लॉकों के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा, सीडीईओ डॉ. संतोष कुमार महर्षि, गोविंद सिंह राठौड़, पीआरओ सूर्यकांत कुमावत सहित अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles