[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों ने जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों ने जताया आभार

चूरू जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों ने जताया आभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में चूरू विधानसभा क्षेत्र के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में जमील चौहान और रामेश्वर प्रजापति को जिला प्रवक्ता, आदूराम न्यौल, शेर खान मलकान एवं रामप्रताप कांटीवाल को जिला उपाध्यक्ष, शिव कुमार शर्मा और जंगशेर खान भुवान को जिला महामंत्री, कमला पूनिया को जिला सचिव तथा हेमंत सिहाग को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल और सांसद राहुल कस्वां का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धांधू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को एकजुट होकर मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles