[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में पहली बार मनाया गया राजस्थानी फिल्मों का 85वां जन्मोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में पहली बार मनाया गया राजस्थानी फिल्मों का 85वां जन्मोत्सव

फिल्मी सितारे राज जांगिड व श्रवण सागर और लखविंदर सिंह ने संभाला समारोह का दायित्व

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान के सिनेमाई इतिहास में पहली बार राजस्थानी फिल्मों का 85वां जन्मोत्सव रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्री राजस्थान के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में प्रदेशभर से निर्माता, निर्देशक, कलाकार, लेखक और तकनीशियन शामिल हुए।

मुख्य अतिथि बॉलीवुड गीतकार सुधाकर शर्मा ने राजस्थानी सिनेमा के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए फिल्मकारों से अच्छी कहानियों, स्थानीय संस्कृति और लोकसंगीत को फिल्मों में प्रमुखता देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि संगीतकार एवं गायक सतीश देहरा ने क्षेत्रीय सिनेमा में संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला और अपनी चर्चित राजस्थानी फिल्म ओजी रे दीवाना का गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान फिल्म के कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम में फिल्म लेखक विजयसिंह पथिक, निर्माता एन.के. मित्तल, निर्देशक सुनीत कुमावत, वितरक आर.के. सारा और युवा लेखक-निर्देशक विजय सुथार ने भी राजस्थानी सिनेमा के विकास और नई संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

समारोह का मुख्य आकर्षण प्लेबैक सिंगर रविन्द्र उपाध्याय की संगीतमय प्रस्तुति और हास्य कलाकार पन्या सेपट का मनोरंजक संबोधन रहा। वरिष्ठ पत्रकार एवं सिने विरासत संग्रहालय के संरक्षक एम.डी. सोनी ने राजस्थानी फिल्मों के 85 वर्षों के सफर और पहली राजस्थानी फिल्म नजराणो की जानकारी साझा की।

रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्री की ओर से प्रदेशभर से आए फिल्मकारों, कलाकारों और तकनीशियनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिनेता राज जांगिड़, श्रवण सागर और लेखक-निर्देशक लखविंदर सिंह ने किया।

समारोह के दौरान दिवंगत फिल्मकार नंदुकिशोर चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा और के.सी. मालू को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। अंत में वरिष्ठ समाजसेवी रियाज फारूखी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नेहाश्री, अशोकसिंह शक्तावत, तिलोक नौलखा, प्रोफेसर मधू तेलंग, सुरेश मुदगल, रेखा परिहार, राजेन्द्र गुप्ता, संजय मलिक, मधू मित्तल, मंजूरअली कुरेशी, बलजीत गौस्वामी, पी एम डूडी, राहुल सूद, अंदाज खाॅन, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह शेखावत, सिकंदर चौहान, बलवीर सिंह राठौड़, ऊषा जैन, मनोज फोकाट, राजवीर पोशवाल, राकेश भार्गव, मुकेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles