11 वर्षों की सेवा के बाद वरिष्ठ अध्यापक कजोड़ सिंह भूपेश का सम्मान
11 वर्षों की सेवा के बाद वरिष्ठ अध्यापक कजोड़ सिंह भूपेश का सम्मान
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र में 11 वर्षों तक वरिष्ठ अध्यापक के रूप में सेवाएं देने के बाद गृह क्षेत्र के निकट स्थानांतरण होने पर रविवार को अम्बेडकर विचार मंच की ओर से कजोड़ सिंह भूपेश का सम्मान किया गया। उन्हें साफा पहनाकर और पुष्पमाला अर्पित कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भूपेश ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी। उनके स्थानांतरण पर मंच के सदस्यों ने नवीन कार्यस्थल पर सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज खाजपुरिया, महेंद्र चन्नानिया, पूर्व सरपंच रणवीर गुर्जर, रामकरण नारनौलिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद मेघवाल, उपसरपंच रोहिताश मेघवाल टोडी, मोहन टेलर सहित अम्बेडकर विचार मंच के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2267523


