स्मैक खरीदने के लिए कॉपर वायर की चोरी:सीकर में कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
स्मैक खरीदने के लिए कॉपर वायर की चोरी:सीकर में कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट पर कॉपर की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी है, रोजाना 4-5 हजार की स्मैक का नशा करते है। इसी के लिए दोनों चोरी करते थे। आरोपी कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी करने के बाद कॉपर वायर को जलाकर उससे तांबा निकालते और फिर बेच देते थे।
कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार(22) पुत्र पप्पू कुमार निवासी वार्ड नंबर 64 और मुकेश वाल्मीकि (24) पुत्र प्रकाश वाल्मीकि निवासी वार्ड नंबर 64 को गिरफ्तार किया गया है। 23 अक्टूबर को पुलिस थाने में वार्ड नंबर 24 निवासी नरसी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। परिवादी ने कहा की उसके घर और उनके पड़ोस में कंस्ट्रक्शन चल रहा था। यहां से कॉपर वायर सहित अन्य सामान चोरी हो गया।
पिछले करीब डेढ़ साल में इस तरह की 20 से ज्यादा वारदात हो चुकी थी। ऐसे में पुलिस ने इस घटना के बाद लगातार सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वायर को भट्टी में जलाकर तांबा निकालकर बेचते थे
दोनों आरोपी कॉपर वायर चोरी करने के बाद उसको भट्टी में जलाते और फिर उससे तांबा निकालकर मार्केट में बेच देते। पुलिस ने नशा करने वालों के परिवार से अपील है कि नशा करने वालों को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करें। क्योंकि नशे का जुगाड़ नहीं होने पर वह इस तरह चोरी की वारदात करते हैं।
पुलिस की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी अव्वल दर्जे के नशेड़ी हैं। जो रोजाना करीब चार से पांच हजार रुपए का स्मैक का नशा करते हैं। आरोपी नशे के लिए ही चोरी की वारदात करते हैं। कई बार चोरी होने के बाद माल की राशि कम होने के चलते पीड़ित भी पुलिस में मुकदमा भी दर्ज नहीं करवाता। फिलहाल इन दोनों आरोपियों से उनके द्वारा की गई चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2479950


