[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में सैय्यदना तौक़ीरुल उलूम ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा को मिलेगा नया आयाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में सैय्यदना तौक़ीरुल उलूम ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

मदरसो में ई लाइब्रेरी-कंप्यूटर-इंग्लिश स्कूल चलना एक बेहतरीन संदेश है - शहर काजी अहमद अली शाह

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर के सैनिक बस्ती स्थित सैय्यदना तौक़ीरुल उलूम परिसर में रविवार को ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन शहर काजी मौलाना हाजी अहमद अली शाह के सान्निध्य में फीता काटकर एवं दुआ के साथ किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मदरसों में ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर शिक्षा और इंग्लिश मीडियम स्कूल जैसी आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत समाज के लिए सकारात्मक संदेश है, जिससे बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर काजी मौलाना हाजी अहमद अली शाह ने कहा कि इस्लाम ने ज्ञान प्राप्ति को सर्वोच्च महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि कुरान की पहली आयत ही “इकरा” (पढ़ो) से शुरू होती है, जो शिक्षा के महत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और तकनीक के साथ धार्मिक शिक्षा का समन्वय समय की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि हाजी उस्मान गनी खां दिलावर खानी, मुफ्ती गुलशेर मोहम्मद रज्जा, आरिफ खान दौलत खानी, नूर मोहम्मद खान (सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी), यूसुफ खान जोइया, नजीर खान मोयल, सलीम खान दिलावर खानी तथा भंवरु खान (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) ने कहा कि मदरसों में आधुनिक संसाधनों का समावेश नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा।

नूर मोहम्मद खान ने कहा कि इस्लामिक शिक्षा केवल धार्मिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विज्ञान, अनुशासन, स्वच्छता और मानसिक विकास को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वैज्ञानिकों ने इसी शिक्षा से प्रेरित होकर गणित, चिकित्सा और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया।

संस्था अध्यक्ष एवं शिक्षाविद हाजी उस्मान गनी खां दिलावर खानी ने बताया कि ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए शांत अध्ययन कक्ष, पुस्तकों व पत्र-पत्रिकाओं का संग्रह, ई-बुक्स, कंप्यूटर, हाई-स्पीड वाई-फाई, प्रिंटिंग व फोटोकॉपी सुविधा, शुद्ध पेयजल और वॉशरूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थी बेहतर माहौल में अध्ययन कर सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्तार खान दिलावर खानी, अख्तर मलनस, मोहिउद्दीन, पार्षद असलम खान मोयल, सलीम खान सर्वा, आरिफ खान फौजी, आसिफ खान चौहान, रफीक खान, मुमताज खान, मुबारक खान मोयल, हबीब खान, आमीन शाह, नदीम खान, मौलाना कुर्बान अली, मौलाना शहाबुद्दीन, शिक्षाविद असगर अली भाटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इमरान खान सरकेल ने किया।

Related Articles