[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओजटू में दादा सत्ता प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:भाजपा नेता सुरेश भूकर ने युवाओं को दिया अनुशासन का संदेश दिया, विजेता को 31 हजार मिलेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओजटू में दादा सत्ता प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:भाजपा नेता सुरेश भूकर ने युवाओं को दिया अनुशासन का संदेश दिया, विजेता को 31 हजार मिलेंगे

ओजटू में दादा सत्ता प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:भाजपा नेता सुरेश भूकर ने युवाओं को दिया अनुशासन का संदेश दिया, विजेता को 31 हजार मिलेंगे

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के ओजटू में दादा सत्ता प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता और पार्षद सुरेश भूकर ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

खेलों से मिलती है अनुशासन और टीम भावना की सीख

उद्घाटन समारोह में सुरेश भूकर ने कहा कि खेल केवल शरीर और दिमाग को मजबूत बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, संघर्ष करने की क्षमता, टीम भावना और आपसी भाईचारे की सीख भी मिलती है। ऐसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अच्छा मौका देती हैं।

विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपए

नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित डांगी ने बताया कि दादा सत्ता प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

कार्यक्रम में एमडी स्कूल के संचालक सुनील डांगी, सतवीर डांगी, उमराव लामोरिया, वीरेंद्र लामोरिया और निरंजन स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मोनू डांगी, जयसिंह नूनिया, नितिन स्वामी, योगेश डांगी, सूरज डांगी, मनोज डांगी और रामपाल डांगी सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin