देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार शाम सीकर शहर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में विभिन्न छात्र एवं सामाजिक संगठनों ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
पिपराली सर्किल से शुरू हुआ मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीएलसी चौक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग की।
रैली का नेतृत्व सीजेपी के सचिव दीपक बाल्यान, सौरव दास, सीकर सांसद अमराराम तथा विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया। हाथों में मशाल और तख्तियां लिए बड़ी संख्या में छात्र-युवा और संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

परीक्षा प्रणाली में सुधार की उठाई मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण से देशभर के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।
पुलिस रही मुस्तैद
रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का पर्याप्त जाब्ता तैनात रहा। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us