[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण

झटावा खुर्द बस स्टैंड से गांव तक बन रही सड़क का मामला, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता के सामने ग्रामीणों ने जताया विरोध

मलसीसर : झटावा खुर्द बस स्टैंड से गांव तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं किया जा रहा है।

विरोध की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आशीष भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और सहायक अभियंता के बीच सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर तीखी बहस हो गई। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क का निर्माण तय मापदंडों के अनुसार नहीं किया जाता, तब तक काम आगे नहीं होने दिया जाएगा।

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ काम, गुणवत्ता पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार झटावा खुर्द बस स्टैंड से गांव तक सड़क निर्माण का ग्रामीण लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का बेस तैयार कर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। अब विभाग की ओर से सड़क निर्माण की सुध लेते हुए काम शुरू कराया गया, लेकिन निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सरकार सड़क निर्माण पर लाखों रुपए खर्च कर रही है, ऐसे में यदि शुरुआत से ही गुणवत्ता से समझौता किया गया तो सड़क जल्द ही खराब हो सकती है।

ग्रामीण बोले-मानकों से समझौता मंजूर नहीं

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें सड़क चाहिए, लेकिन ऐसी सड़क नहीं जो निर्माण के कुछ समय बाद ही टूटने लगे। जब तक निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाती और निर्धारित मापदंडों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल नहीं होता, तब तक काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और नियमों के अनुसार सड़क बनवाने की मांग की है। मामले को लेकर अब विभाग की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर है।

Related Articles