[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान, 22 शिक्षक सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान, 22 शिक्षक सम्मानित

लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन ने नौ और लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव ने 13 शिक्षकों को किया सम्मानित

झुंझुनूं : शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन और लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव की ओर से आयोजित समारोह में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन ने नौ शिक्षकों का किया सम्मान

लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से सैनिक शिक्षण संस्थान स्थित क्लब कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नौ कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस. मूंड सहित अतिथियों ने डॉ. जेसी जैन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान गोरूराम कुल्हरि, सुनीता कृष्णिया, ओमप्रकाश मीणा, रामनिवास झाझड़िया, महेंद्र सिंह तथा सत्यवीर सिंह झाझड़िया सहित शिक्षकों का सम्मान किया गया।

डॉ. गुलजारीलाल कालेर ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य को भी दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन एवं लायंस जीवन चैरिटेबल सोसायटी झुंझुनूं की साधारण सभा भी आयोजित हुई। सुभाष कस्वा, सरोज धायल और निरंजनलाल शर्मा को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।

समारोह के अंत में मेंबरशिप ग्रोथ चेयरपर्सन रणवीर सिंह गोदारा एवं क्लब सचिव ओमप्रकाश मूंड ने आभार जताया। संयोजक एवं प्रायोजक के रूप में रणवीर सिंह गोदारा, पर्यावरण संरक्षण चेयरपर्सन ओमप्रकाश मूंड तथा सहकोषाध्यक्ष अशोक कुल्हरि ने भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में डॉ. शुभकरण सिंह कालेर, महेंद्र चौधरी, विनोद टेलर, प्रकाश सोनी, रीना पूनिया, विमला, डॉ. संगीता मूंड, कोषाध्यक्ष रामअवतार सिंह रेपसवाल और रणधीर सिंह डूडी सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव ने 13 शिक्षकों को नवाजा

इधर, लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव की ओर से भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन मनीराम कुल्हरि ने बताया कि समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले 13 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय नई दिल्ली के सेवानिवृत्त प्राचार्य धर्मवृत्त शास्त्री मुख्य अतिथि रहे। समारोह के दौरान सुशीला जानू, अनिता सैनी, डॉ. रामेश्वरलाल बसेरा, डॉ. गंगाधर रेवाड़, महेंद्र सिंह सिहाग, रामसिंह बारेठ, दामोदर प्रसाद जांगिड़, ज्ञानेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र जांगिड़, इमरान अंसारी एवं महेंद्र सिंह बींदल को सम्मानित किया गया।

क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मानित शिक्षकों को सर्टिफिकेट एवं श्रीफल भेंट किए। इस दौरान चार्टर अध्यक्ष पूर्ण सिंह सैनी, सचिव पूर्णानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष नेकीराम धूपिया, उपाध्यक्ष बालकिशन केडिया, सम्पतराम बारुपाल, सुभाष शर्मा और ललित शर्मा मौजूद रहे।

शिक्षक दिवस पर आयोजित इन सम्मान समारोहों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

Related Articles