[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर संभाग बैठक की तैयारियों का भाजपा प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा, खाटूश्यामजी में पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जयपुर संभाग बैठक की तैयारियों का भाजपा प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा, खाटूश्यामजी में पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जयपुर संभाग बैठक की तैयारियों का भाजपा प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा, खाटूश्यामजी में पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने शनिवार को खाटूश्यामजी स्थित सांवरिया भवन में आयोजित बैठक में 18 जुलाई को होने वाली जयपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीकर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश महामंत्री ने आयोजन स्थल, पार्किंग, आगंतुकों के स्वागत, आवागमन, सुरक्षा, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जयपुर संभाग की बैठक संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पण, अनुशासन और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में भाजपा सीकर जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, प्रताप सिंह चौहान, पवन पुजारी, खाटूश्याम मंडल अध्यक्ष मुकेश रामूका सहित जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की जयपुर संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक 18 जुलाई को खाटूश्यामजी में आयोजित होगी, जिसमें संगठन महामंत्री अजय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Related Articles