लायंस क्लब का सेवा सप्ताह: अस्पताल में भोजन वितरण, 92 पौधे लगाए, आज होगी ‘रन फॉर फिटनेस’
लायंस क्लब का सेवा सप्ताह: अस्पताल में भोजन वितरण, 92 पौधे लगाए, आज होगी 'रन फॉर फिटनेस'
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन ने एमजेएफ लायन डॉ. जे.सी. जैन की 92वीं जयंती पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को बीडीके अस्पताल में 50 जरूरतमंदों को भोजन कराया तथा ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, ढिगाल टोल में 92 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
क्लब अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस. मूंड ने बताया कि सेवा सप्ताह के समापन पर गुरुवार सुबह 6 बजे स्वर्ण जयंती जिला स्टेडियम में ‘रन फॉर फिटनेस’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2258983


