[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला नगरपालिका में नए जेईएन पंकज भास्कर ने संभाला कार्यभार, ईओ कमल मेघवाल रहें मौजूद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला नगरपालिका में नए जेईएन पंकज भास्कर ने संभाला कार्यभार, ईओ कमल मेघवाल रहें मौजूद

मंड्रेला नगरपालिका में नए जेईएन पंकज भास्कर ने संभाला कार्यभार, ईओ कमल मेघवाल रहें मौजूद

मंड्रेला : नगरपालिका मंड्रेला में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को पंकज भास्कर ने कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने दीक्षा जोनवाल के स्थान पर पदभार संभाला। इस दौरान अधिशासी अधिकारी कमल मेघवाल ने उन्हें विधिवत् ज्वाइनिंग करवाई व नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगरपालिका के विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए जेईएन का स्वागत किया।

उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से शहर में चल रहे विकास कार्यों, निर्माण कार्यों एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी। इस मौके पर जेईएन पंकज भास्कर का ने कहा कि मंड्रेला नगरपालिका में मिली इस जिम्मेदारी का मैं पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। शहर के विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए नगरपालिका प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा। इस पर पर ईओ कमल मेघवाल, अमित कस्वा, लोकेश भास्कर, सुनील भास्कर तथा संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles