[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपरिषद आयुक्त राकेश कुमार का भाजपा शहर मण्डल कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगरपरिषद आयुक्त राकेश कुमार का भाजपा शहर मण्डल कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

नगरपरिषद आयुक्त राकेश कुमार का भाजपा शहर मण्डल कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नगरपरिषद में स्थानांतरण होकर आए नव आयुक्त राकेश कुमार का पदभार ग्रहण के अवसर पर बुधवार को भाजपा शहर मण्डल कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष एव भारत स्वच्छता मिशन प्रभारी कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में पुष्पमाला एव पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया तथा शहर के समस्त वार्डों की सफाई, लाइट, सड़क – नालियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। आयुक्त राकेश कुमार रंगा ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे शहर की जनता से जुड़ी समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का निराकरण कर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एव वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, भारत स्वच्छता मिशन सह प्रभारी एव शहर मण्डल महामंत्री ताराचंद सैनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, नरेन्द्र शर्मा, शहर महामंत्री विजेंद्र हाटवाल, शहर मण्डल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेन्द्र सोनी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार चावला, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सैनी, शहर मंत्री महेन्द्र सोनी मणिविहार, सौरभ पुरोहित, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ख्यालीराम कुमावत, सुनील सैनी प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles