[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत चिड़ावा में किया गया वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत चिड़ावा में किया गया वृक्षारोपण

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत चिड़ावा में किया गया वृक्षारोपण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बुधवार को कमलनयन श्याम उत्सव वाटिका, चिड़ावा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह-संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि महिला सभा प्रदेश मंत्री बलकेश देवी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन महामंत्री प्रभातीलाल योगी ने की।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। संगठन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में महिला सभा कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश देवी यादव जिला प्रवक्ता पूजा शर्मा जिला मंत्री ख्याति केडिया जिला मंत्री रेखा पांडे चिड़ावा नगर अध्यक्ष हरीश केडिया सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्रीकांत यादव चिड़ावा नगर उपाध्यक्ष रविंद्र गोरखा सलोनी गोयल संतोष, रिंकू शर्मा सोना चेतीवाल विजयलक्ष्मी गुलजारीलाल जय सिंह बलौदा जिला उपाध्यक्ष मनजीत सिंह चिड़ावा तहसील अध्यक्ष सुनील टेलर चिड़ावा नगर महामंत्री सुभाष पवार सूरजगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश अमित गोयल सहित जिला एवं नगर कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं प्राथमिक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles