[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में 113 किसानों को मूंगफली के बीज मिले:कृषि विभाग ने नंगली सलेदी सिंह, रसूलपुर में बांटे 16.95 टन प्रमाणित बीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में 113 किसानों को मूंगफली के बीज मिले:कृषि विभाग ने नंगली सलेदी सिंह, रसूलपुर में बांटे 16.95 टन प्रमाणित बीज

जसरापुर में 113 किसानों को मूंगफली के बीज मिले:कृषि विभाग ने नंगली सलेदी सिंह, रसूलपुर में बांटे 16.95 टन प्रमाणित बीज

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में खरीफ सीजन के लिए किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने मूंगफली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जसरापुर स्थित प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने बीज प्राप्त किया।

150 किलोग्राम मूंगफली बीज वितरित

सहायक कृषि अधिकारी सोनम मीणा ने बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति हेक्टेयर 150 किलोग्राम मूंगफली बीज वितरित किया जा रहा है। प्रत्येक किसान को 30-30 किलोग्राम के पांच कट्टों में बीज उपलब्ध कराया गया, ताकि वे समय पर बुवाई कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।

कुल 155 किसानों को बीज वितरित

बीज प्राप्त करने के लिए किसानों से खेत की जमाबंदी, जनआधार कार्ड, कुएं का बिजली बिल और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज लिए गए।कृषि पर्यवेक्षक जीतू बिगरवाल ने जानकारी दी कि नंगली सलेदी सिंह ग्राम पंचायत क्षेत्र के कुल 155 किसानों को मूंगफली बीज वितरित किया जाना है। इनमें 120 सामान्य और ओबीसी वर्ग के, 30 अनुसूचित जाति वर्ग के और 5 अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान शामिल हैं।

शुक्रवार को 80 किसानों को बीज वितरित किया गया, जिससे अब तक इस क्षेत्र के कुल 120 किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा चुका है। कृषि पर्यवेक्षक वंदना राठौर ने बताया कि रसूलपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के 73 किसानों को मूंगफली बीज वितरित किया जाना था। इनमें 60 सामान्य और ओबीसी वर्ग के, 10 अनुसूचित जाति वर्ग के और 3 अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान शामिल थे।

कुल 16.95 टन प्रमाणित मूंगफली बीज वितरण

शुक्रवार को यहां 33 किसानों को बीज वितरित किया गया और अब रसूलपुर के सभी 73 चयनित किसानों को मूंगफली बीज उपलब्ध करा दिया गया है। शुक्रवार को नंगली सलेदी सिंह और रसूलपुर क्षेत्र के कुल 113 किसानों को मूंगफली बीज उपलब्ध कराया गया। कृषि विभाग ने कुल 16.95 टन प्रमाणित मूंगफली बीज का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी सोनम मीणा (बड़ाऊ), एएओ वीरेंद्र भगासरा (चारावास), कृषि पर्यवेक्षक सुमेर झाझडिया, व्यवस्थापक विक्रम सिंह, एफपीओ लीलाधर भड़िया (सूरजगढ़), विनोद सोमरा, व्यवस्थापक शीशराम सैनी, शीशराम, राजेंद्र सिंह और चरण सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker