[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

सिंघाना में सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में बुहाना मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद हुए जलभराव ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। कपिल धर्म कांटा से ढाणा नदी और पंचायत की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद यह समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् राजेश राणा ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाले लोगों को सड़क पर भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चे पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है और उन्हें वापस घर लौटना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है।

नगरपालिका को कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और संबंधित कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उनका आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन से सड़क पर जलभराव की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की परिस्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इन ग्रामीणों ने उठाई समस्या

जलभराव की समस्या को लेकर आवाज उठाने वालों में राजेश कुमार, संतोष कुमार, नरेश कुमार, विक्रम, संदीप, बिमला देवी, राजकला, संतरा देवी, संतोष देवी, सुमित्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की।

Related Articles