[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ सतीश पूनिया का पिलानी दौरा: पार्टी नेताओं से मिलकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

डॉ सतीश पूनिया का पिलानी दौरा: पार्टी नेताओं से मिलकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया

डॉ सतीश पूनिया का पिलानी दौरा: पार्टी नेताओं से मिलकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : राज्यसभा सांसद व भाजपा के हरियाणा राज्य प्रभारी डॉ सतीश पूनिया शनिवार को पिलानी पहुँचे। यहाँ होटल ओएसिस रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ पूनिया का स्वागत किया।

डॉ सतीश पूनिया ने इस दौरान संगठन से सम्बंधित जानकारी लेते हुए सभी से आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए एकजुट होकर धरातल पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा नेता विश्वम्भर पूनिया, सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, भाजपा किसान मोर्चा झुन्झुनूं के जिला महामंत्री धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा एवं मीडिया प्रभारी डॉ नवीन कुमार ठोलिया और शिवराज सिंह नेहरा द्वारा उन्हें जिले में संगठन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पिलानी में सांसद डॉ सतीश पूनिया से पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी जैसे प्रमुख पार्टी नेताओं के अलावा कमल नेहरा, अनिल पायल धींधवा, अजीत सिंह अलीपुर, अजीत सिंह शेखावत, अविनाश गुप्ता, आशीष गोयल, दिनेश कुमार, उमेश दूलड़, सचिन बगड़िया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मिलने के लिए पहुंचे।

Related Articles