[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नरहड़ ओमनाथ सत्संग आश्रम में भेंट किए गए बड़ा कूलर और पांच पंखे, विधायक पितराम सिंह काला की मौजूदगी में हुआ समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

नरहड़ ओमनाथ सत्संग आश्रम में भेंट किए गए बड़ा कूलर और पांच पंखे, विधायक पितराम सिंह काला की मौजूदगी में हुआ समारोह

नरहड़ ओमनाथ सत्संग आश्रम में भेंट किए गए बड़ा कूलर और पांच पंखे, विधायक पितराम सिंह काला की मौजूदगी में हुआ समारोह

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए सामाजिक एकता मंच के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बाबूलाल सोलंकी तथा भामाशाह शोभा देवी ने नरहड़ स्थित संत ओमनाथ सत्संग आश्रम में एक बड़ा कूलर एवं पांच पंखे भेंट किए। आश्रम में आयोजित सादे एवं गरिमामय समारोह में महंत संत ओमनाथ महाराज को यह सामग्री श्रद्धापूर्वक समर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला रहे, जबकि अध्यक्षता भामाशाह शोभा देवी ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सैनी, देवेंद्र झाझड़िया तथा महंत संत ओमनाथ महाराज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कूलर और पंखे भेंट करना अत्यंत पुण्य एवं जनहित का कार्य है। उन्होंने समाजसेवी शोभा देवी और बाबूलाल सोलंकी की इस सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान महंत संत ओमनाथ महाराज ने सभी अतिथियों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा की निरंतर प्रेरणा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रगतिशील संस्था के राधेश्याम बस वाला, सीताराम गजराज, रघुवीर सिंह भाटिया, पूर्व जमादार विनोद कुमार, ओमप्रकाश जेदिया, दलिप कुमार, महावीर माहीच, मदन दास महाराज, श्रीराम सैनी, विक्रम कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker