रींगस में रोटरी क्लब ने 11गुमनाम नायकों को किया सम्मानित:समाज सेवा में योगदान के लिए ‘अनसंग हीरोज’ समारोह
रींगस में रोटरी क्लब ने 11गुमनाम नायकों को किया सम्मानित:समाज सेवा में योगदान के लिए 'अनसंग हीरोज' समारोह
रींगस : रींगस में रोटरी क्लब की ओर से बुधवार शाम ‘अनसंग हीरोज ऑफ द सोसाइटी’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्षों से बिना किसी प्रचार-प्रसार के समाजसेवा में जुटे 11 लोगों को सम्मान दुपट्टा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपक कुमार बाजिया ने की। रींगस तहसीलदार महेश ओला मुख्य अतिथि रहे, जबकि रोटरी जोन कोऑर्डिनेटर डॉ. भंवर सिंह ताखर और पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. अजय सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन क्लब सचिव सुभाष बिजारणिया ने किया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि समाज में अनेक लोग मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कला और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अक्सर वह पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए सराहना की।
इन 11 लोगों को किया सम्मानित
समारोह में बनवारी लाल जोशी, रघुनाथ प्रसाद वर्मा, कैलाश चंद, बबलू सिंह (सर्प संरक्षण), मोतीलाल बिजारणिया (नर्सिंग अधिकारी), कालीचरण हरिजन, दिलीप सिंह झाला, हीरालाल कुमावत, मीनू भाकर (वन विभाग), मनोज जांगिड़ (कलाकार) और सुभाष देवांडा (स्काउट रोवर) को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए ‘अनसंग हीरोज ऑफ द सोसाइटी’ सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दायित्व पूर्व क्लब अध्यक्ष अर्जुन सिंह लाम्बा और झाबर जी बिजारणिया ने संभाला। समारोह के अंत में क्लब अध्यक्ष दीपक कुमार बाजिया ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी ऐसे गुमनाम समाजसेवियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करता रहेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सचिव सीए राजेंद्र यादव, रोटेरियन सरदार मान, रोटेरियन तेजपाल कुमावत, सुरेश कुमार सहित क्लब के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248233

