सीकर की शोभा वाली ढाणी में भरा बरसाती पानी:रेलवे पुलिया की ऊंचाई बनी मुसीबत, रानोली का संपर्क टूटा; जलभराव से बढ़ी परेशानी
सीकर की शोभा वाली ढाणी में भरा बरसाती पानी:रेलवे पुलिया की ऊंचाई बनी मुसीबत, रानोली का संपर्क टूटा; जलभराव से बढ़ी परेशानी
सीकर : सीकर की शोभा वाली ढाणी में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया, जिससे रानोली जाने वाला संपर्क मार्ग कट गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे पुलिया की कम ऊंचाई के कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती और हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। बरसाती पानी जमा होने की वजह से पूरी ढाणी के लोग परेशान हैं। रानोली के रास्ते से ढाणी में जाने वाले रास्ते में 3-3 फीट पानी भर गया है। जलभराव से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है और लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है।

छोटे स्कूली बच्चों का स्कूल जाना बंद
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 3 दिन से मरीजों और स्कूली बच्चों को भी रास्ते में भरे हुए पानी से निकलना पड़ रहा है। रानोली बस स्टैंड क्षेत्र का पूरा बरसाती पानी रेलवे लाइन और सड़क किनारे से होकर सीधे खेतों और घरों में घुस रहा है। शोभावाली ढाणी का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। छोटे स्कूली बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि हर साल बरसाती दिनों में ये समस्या खड़ी हो जाती है, क्योंकि इस रास्ते के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सबसे बड़ी समस्या रेलवे पुलिया को लेकर सामने आई है।

रेलवे की पुलिया ऊंचाई कम, नहीं हो रही पानी निकासी
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे की पुलिया ग्राउंड लेवल से करीब 2 फीट ऊंची बनाई गई और पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। इसके चलते बरसाती पानी का बहाव रुक गया है और पूरा बरसाती पानी आबादी और खेतों में भर गया है। हाल ही में बनी नई पुलिया में भी जल निकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है, इससे समस्या बढ़ गई है। वहीं, रेलवे पुलिया का निर्माण कार्य भी अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। बरसाती पानी के खेतों में भरने से किसानों की फसल, पशुओं का चारा पूरी तरह खराब हो गया है।

पानी की निकासी नहीं होने से पशुपालकों की बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी के बरसाती पानी की निकासी नहीं होने की वजह से पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। गाय, भैंस घंटों पानी के बीच खड़े रहने को मजबूर हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शोभावाली ढाणी में नई ब्लॉक सड़क और नाला बन रहा है, पानी भरने के कारण कई जगह से सड़क धंसने लगी है। लगातार जलभराव के कारण रेलवे पटरियों के सहारे की मिट्टी का कटाव हो रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248232

