100मीटर दौड़, रिले सहित 10 स्पर्धाओं में उतरेंगे खिलाड़ी:बुहाना में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 50 स्कूलों के 1275 स्टूडेंट्स ले रहे भाग
100मीटर दौड़, रिले सहित 10 स्पर्धाओं में उतरेंगे खिलाड़ी:बुहाना में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 50 स्कूलों के 1275 स्टूडेंट्स ले रहे भाग
बुहाना : बुहाना कस्बे के श्री खेमका स्कूल के खेल मैदान में 70वीं 14 वर्षीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी दुर्गा चौधरी ने किया। इसमें करीब 50 स्कूलों के 1275 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
दौड़ और फील्ड स्पर्धाओं में दिखाएंगे प्रतिभा
कंपटीशन में 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तश्तरी फेंक और 4×100 मीटर रिले दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। इनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन महेश मान ने किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयपाल सिंह, सीबीईओ वेदप्रकाश, हवा सिंह डेला, भिखाराम घायल, पंकज शर्मा, संदीप दायमा, लोकेंद्र कुमार जांगिड़, अभिषेक, ताबीर हुसैन, मुनेश कुमारी, अशोक स्वामी, चंद्रेश भारद्वाज, बबीता कुमारी, रवीना कंवर, पूनम शर्मा, खुशबू, पूनम यादव, सुनीता पॉल, ऊषा, गरिमा और मनीषा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2441987


