चिड़ावा में कंटेनर ने ऊंटगाड़े को मारी टक्कर:ऊंट की मौके पर मौत, पति-पत्नी गंभीर घायल; जयपुर रेफर
चिड़ावा में कंटेनर ने ऊंटगाड़े को मारी टक्कर:ऊंट की मौके पर मौत, पति-पत्नी गंभीर घायल; जयपुर रेफर
चिड़ावा : चिड़ावा में तेज रफ्तार कंटेनर ने ऊंटगाड़े को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऊंटगाड़े पर सवार मुनका की ढाणी के सुशील सैनी और उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गए।
हादसा मंड्रेला चौराहे पर शनिवार सुबह हुआ। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते उन्हें पहले झुंझुनू और फिर वहां से जयपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। पुलिस कई घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। सीसीटीवी नहीं होने से फरार वाहन की पहचान मुश्किल है। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई, सीसीटीवी लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2441975


