[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेट हाईवे-37 पर डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट, 5 लोग घायल:लीला की ढाणी में हुआ हादसा, रिफ्लेक्टर पट्टी और संकतेक लगाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्टेट हाईवे-37 पर डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट, 5 लोग घायल:लीला की ढाणी में हुआ हादसा, रिफ्लेक्टर पट्टी और संकतेक लगाने की मांग

स्टेट हाईवे-37 पर डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट, 5 लोग घायल:लीला की ढाणी में हुआ हादसा, रिफ्लेक्टर पट्टी और संकतेक लगाने की मांग

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी से झुंझुनूं जाने वाली स्टेट हाईवे-37 पर लीला की ढाणी के पास डिवाइडर से टकराने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गुढ़ागौड़जी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर पट्टी और संकेतक लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, स्टेट हाईवे-37 पर लीला की ढाणी के पास दुर्घटना संभावित क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) चिह्नित कर विभाग की ओर से डिवाइडर का निर्माण करवाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटनाएं रोकने के उद्देश्य से बनाए गए इस डिवाइडर के बाद यहां हादसों की संख्या बढ़ गई है। डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर पट्टी और पर्याप्त संकेतक नहीं होने से वाहन चालकों को विशेषकर रात के समय इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है।

शाम को अंधेरा होने के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और स्विफ्ट कार उससे टकरा गई। दुर्घटना में तातीजा निवासी चालक प्रमोद (32) पुत्र रामस्वरूप, पूजा (22) पत्नी प्रमोद, पिलानी निवासी रोमी (33) पत्नी देवेंद्र, मायरा (5) पुत्र देवेंद्र तथा विहान (7) पुत्र देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहले भी हो चुके हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार, लीला की ढाणी के पास डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर पट्टी नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या से संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन डिवाइडर निर्माण के बाद भी रिफ्लेक्टर पट्टी नहीं लगाई गई।

ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने, दोनों ओर चेतावनी संकेतक लगाने तथा रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही डिवाइडर दिखाई देने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles