धोद में राजकीय कॉलेज का शिलान्यास:4.50 करोड़ की लागत से दीपपुरा चारणान में बनेगा नया भवन, विधायक ने रखी नींव
धोद में राजकीय कॉलेज का शिलान्यास:4.50 करोड़ की लागत से दीपपुरा चारणान में बनेगा नया भवन, विधायक ने रखी नींव
धोद : धोद नगरपालिका क्षेत्र में गुरुवार को राजकीय कॉलेज के स्थायी भवन का शिलान्यास किया गया। यह भवन दीपपुरा चारणान के बीड़ में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। धोद विधायक गोरधन वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भवन की नींव रखी।
वर्तमान में यह कॉलेज एक अस्थायी भवन से संचालित हो रहा है। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी शैक्षणिक परिसर मिलेगा, जिससे उच्च शिक्षा को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम से जुड़े कुछ फोटोज-


शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि धोद परिवहन बस स्टैंड के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू करने की बात कही।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामवेश्वर रणवा, लोसल के पूर्व चेयरमैन गोविन्द बिजारणियां, पूर्व उपजिलाप्रमुख शोभसिंह अनोखु, तहसीलदार भरत दान चारण, कालूराम इओ, ओमप्रकाश बिजारणियां, मूलचंद रणवा, सुरेंद्र सिंह सामी, राधाकृष्ण जांगिड़, मुकेश पीपलवा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248232

