[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रूलयाणी में किसान को खेत तलाई अनुदान मिला:1.35 लाख रुपए स्वीकृत, ग्रामीण सेवा शिविर में कई समस्याओं का निस्तारण हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

रूलयाणी में किसान को खेत तलाई अनुदान मिला:1.35 लाख रुपए स्वीकृत, ग्रामीण सेवा शिविर में कई समस्याओं का निस्तारण हुआ

रूलयाणी में किसान को खेत तलाई अनुदान मिला:1.35 लाख रुपए स्वीकृत, ग्रामीण सेवा शिविर में कई समस्याओं का निस्तारण हुआ

नेछवा : राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के तहत सीकर जिले के नेछवा तहसील की ग्राम पंचायत रूलयाणी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसान को लाभ मिला है। किसान भंवर लाल पुत्र लालू राम को खेत तलाई निर्माण के लिए 1.35 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया, जिससे उनकी कृषि आय में वृद्धि हुई है।

कृषक भंवर लाल को सिंचाई के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनकी फसलों का उत्पादन प्रभावित हो रहा था। उन्होंने अपनी समस्या कृषि पर्यवेक्षक रूलयाणी से साझा की, जिन्होंने उन्हें खेत तलाई अनुदान योजना के बारे में जानकारी दी।

भंवर लाल ने ऑनलाइन आवेदन किया और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद खेत तलाई का निर्माण करवाया। इस तलाई में वर्षा का पानी एकत्र किया जाता है, जिसका उपयोग अब वे अपनी फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की सिंचाई के लिए भी कर रहे हैं।

इस पहल से उनकी खेती की आमदनी पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। भंवर लाल ने कृषि विभाग और भजनलाल सरकार का आभार व्यक्त किया है कि उनके कल्याण के लिए ऐसे कार्य किए जा रहे हैं। यह सफलता की कहानी 9 जुलाई, 2026 को रूलयाणी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर से सामने आई है।

Related Articles