डूंडलोद के पटवार घर की छत और दीवारों में दरारें:पटवारी बोले- भवन 5 दशक पुराना, तहसीलदार को लिखित शिकायत भी दी
डूंडलोद के पटवार घर की छत और दीवारों में दरारें:पटवारी बोले- भवन 5 दशक पुराना, तहसीलदार को लिखित शिकायत भी दी
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे में करीब 5 दशक पहले बना पटवार घर जर्जर हालत में है। छत और दीवारों में दरारें हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है। इसके बावजूद यहां कामकाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छत की पट्टियां टूट रही हैं और जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। छत पर पीपल के पेड़ उग आए हैं। उनकी जड़ें इमारत के ढांचे को कमजोर कर रही हैं। बरसात में छत से पानी टपकता है और फर्श भी खराब हालत में है।
दरवाजे, खिड़कियां और चौखटें भी खराब हो चुकी हैं। टॉयलेट और बाथरूम इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं। कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों को रोजमर्रा के काम में दिक्कत होती है।
करीब 5 दशक पुरानी इस इमारत की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। पटवारी उम्मेद सिंह ने बताया कि भवन की मरम्मत को लेकर 31 जुलाई 2025 को भी उप तहसील मुकुंदगढ़ के तहसीलदार को लिखित पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया था। पत्र में भवन की जर्जरता, दीवारों की दरारों, छत टपकने और संभावित हादसे की आशंका का स्पष्ट जिक्र किया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581870


