खेतड़ी में वीबी-जी-रामजी मेटों ने ज्ञापन सौंपा:बोले-योजना में लगे मजदूरों से कम मिल रहा वेतन
खेतड़ी में वीबी-जी-रामजी मेटों ने ज्ञापन सौंपा:बोले-योजना में लगे मजदूरों से कम मिल रहा वेतन
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायतों में कार्यरत मनेरगा (अब वीबी-जी-रामजी) मेटों ने मजदूरी भुगतान में विसंगतियों को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मेटों ने उचित भुगतान की मांग की है, उनका कहना है कि उन्हें श्रमिकों से भी कम मानदेय मिल रहा है।
जिम्मेदारियां ज्यादा, लेकिन मानदेय कम मिल रहा-मेट
मेटों ने बताया कि वे ग्रामीण विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें वीबी-जी-रामजी श्रमिकों की तुलना में कम भुगतान मिल रहा है, जबकि उनकी जिम्मेदारियां अधिक हैं।
ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार ने वीबी-जी-रामजी श्रमिकों के लिए रोजगार अवधि 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी है और उनकी दैनिक मजदूरी लगभग 300 रुपये निर्धारित की है। इसके विपरीत, ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत मेटों के भुगतान में लंबे समय से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
मेटों को श्रमिकों की हाजिरी लेने, कार्यों की निगरानी करने और एंड्रॉयड मोबाइल से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने सहित कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। इन महत्वपूर्ण कार्यों के बावजूद उन्हें उनके अनुभव और जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
मानदेय बढ़ाने की मांग की
मेटों ने सरकार से मांग की है कि उनके अनुभव और जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए उचित मानदेय निर्धारित किया जाए। साथ ही, यह भुगतान ग्राम पंचायतों के माध्यम से नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए।इसके अतिरिक्त, उन्होंने कुछ ग्राम पंचायतों में बिना किसी उचित कारण के मेटों को हटाने और राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाइयों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपते समय होशियार सिंह, सत्यवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, अनुपमा देवी, सुमन, मनीषा, रघुवीर सिंह सहित कई मेट मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2246434

