15 जुलाई से फिर रूक जायेंगे मांगलिक कार्य
15 जुलाई से फिर रूक जायेंगे मांगलिक कार्य
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राजस्थान मे 15 जुलाई से देवगुरू बृहस्पति के अस्त होने के साथ विवाह,गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों पर अस्थायी विराम लग जायेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति और शुक्र के अस्त रहने की अवधि में शुभ कार्य नहीं किए जाते।यह क्रम 9 अगस्त तक रहेगा। हालांकि इसी अवधि में गुप्त नवरात्र और सावन मास की शुरूआत होने से धार्मिक आयोजनों और आध्यात्मिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।
विद्यवान पंडितों को कहाना है कि 15 जुलाई से शुरू होने वाले गुप्त नवरात्र शक्ति साधना, तप और आत्मचिंतन का पर्व है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना, मंत्र जाप, व्रत और पूजा अर्चना के माध्यम से परिवार की सुख समृद्धि स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते है। गुप्त नवरात्र को विशेष रूप से शक्ति उपासना और साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व व्यक्ति को सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ने का संदेश देता है।
29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा मनाई जायेगी
29 जुलार्ट को गुरू पूर्णिमा मनाई जायेगी। इस दिन देवगुरू बृहस्पति, महर्षि वेदव्यास और अपने गुरू के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की परम्परा है। श्रद्धालु गुरू का पूजन कर वस्त्र, अस्त्र, फल, पुष्प और दक्षिणा अर्पित करते है तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करते है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245709

