[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टहनिया काटने पेड़ पर चढ़ा युवक 2 घंटे फंसा रहा:पेड़ के पास बिजली लाइन होने से नहीं उतर पाया, पुलिस ने किया रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

टहनिया काटने पेड़ पर चढ़ा युवक 2 घंटे फंसा रहा:पेड़ के पास बिजली लाइन होने से नहीं उतर पाया, पुलिस ने किया रेस्क्यू

टहनिया काटने पेड़ पर चढ़ा युवक 2 घंटे फंसा रहा:पेड़ के पास बिजली लाइन होने से नहीं उतर पाया, पुलिस ने किया रेस्क्यू

नवलगढ़ : नवलगढ़ के मंडी गेट इलाके में सोमवार शाम को एक युवक पेड़ पर फंस गया। युवक पेड़ की टहनिया काटने उपर चढ़ा था। बिजली लाइन पास में होने और काफि ऊंचाई पर पहुंच जाने से युवक नीचे नहीं उतर पा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घंटे में उसका रेस्क्यू किया।

ज्यादा ऊंचाई देखकर घबराया

जानकारी के अनुसार इमरान रामलीला मैदान के पास एक मकान के बाहर पेड़ की टहनियां काटने चढ़ा था।टहनियां काटते-काटते वह काफी ऊंचाई तक पहुंच गया। काम पूरा होने के बाद जब उसने नीचे उतरने का प्रयास किया, तो अधिक ऊंचाई देखकर घबरा गया और पेड़ पर ही फंस गया।

पुलिस ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पहले बिजली निगम से संबंधित लाइन बंद करवाई गई। स्थिति का आकलन करने के बाद एक सीढ़ी मंगवाई गई और पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को रेस्क्यू किया।

इस दौरान बिजली निगम की जेईएन प्रियंका शर्मा, नगरपालिका के कार्यवाहक एसआई ललित शर्मा, कृष्णगोपाल जोशी, मुकेश सोनी, रतन अखेरामका, दिनेश शर्मा, नरेश चांगल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles