महंत के साथ मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार:बेटे और भतीजे को भी पीटा था; संत पर कपड़े फाड़ने का लगाया था आरोप
महंत के साथ मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार:बेटे और भतीजे को भी पीटा था; संत पर कपड़े फाड़ने का लगाया था आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नेछवा : सीकर में नेछवा थाना इलाके में मंदिर के महंत से मारपीट करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जमीनी विवाद को लेकर आरोपी महिला ने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें वह महंत पर कपड़े फाड़ने के आरोप लगा रही थी। फिलहाल पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नेछवा थाना SHO कैलाशचंद यादव ने बताया- आरोपी महिला (24) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाने पर जानकीनाथ मंदिर के महंत रामप्रनाचार्य ने मुकदमा दर्ज करवाया है की मंदिर की जमीन गांव में नई बाईपास पर स्थित है। इसकी देखरेख के लिए वह रोजाना जाते थे। 4 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे वह अपने रुटीन के अनुसार बेटे गोविंद के साथ वहां पर गए। एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे बैठे थे।

महंत के बेटे और भतीजे को पीटा
इसी दौरान महिला अपने पिता और भाई के साथ आई। महिला और उसके भाई ने पकड़कर नीचे गिरा दिया। कपड़े फाड़कर मारपीट करना शुरू कर दिया। दोनों ने महंत के बेटे गोविंद का हाथ तोड़ दिया। जमकर मारपीट की। इलाज के लिए गोविंद को सीकर रैफर किया गया। आरोपियों ने महंत के भतीजे प्रकाश पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया।
घटना का वीडियो भी सामने आया
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें आरोपी महिला एक युवक को अपना मोबाइल देकर महंत की तरफ जाती हुई दिख रही है। फिर खुद ही चिल्लाने लगती है कि कपड़े फाड़ दिए। ऐसे में अब पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
बता दें कि मंदिर के अंतर्गत आने वाली इस जमीन पर महिला के पिता ने कोर्ट में दावा किया हुआ है कि यह जमीन उनके हिस्से की है। इस दावे के आधार पर उन्हें जमीन पर स्टे मिला है। लेकिन मंदिर महंत यहां आने की बात से गुस्सा होकर महिला ने मंदिर महंत को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2246731

