फतेहपुर बीड़ में बेकाबू 6 वाहन आपस में टकराए:यातायात प्रभावित, ग्रामीण बोले- सड़क पर केमिकल ड़ालने के बाद फिसलन बढ़ी
फतेहपुर बीड़ में बेकाबू 6 वाहन आपस में टकराए:यातायात प्रभावित, ग्रामीण बोले- सड़क पर केमिकल ड़ालने के बाद फिसलन बढ़ी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : फतेहपुर बीड़ क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सड़क हादसा हो गया। दो ट्रेलर, दो पिकअप और दो कारों सहित कुल छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मोड़ पर यह हादसा हुआ है, वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सड़क पर डाला गया केमिकल बारिश के बाद उसे अत्यधिक फिसलन भरा बना देता है। इसी फिसलन के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा जाते हैं।
पुलिस ने यातायात सुचारू कराया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक वाहन के फिसलने के बाद पीछे आ रहे अन्य वाहन समय पर रुक नहीं सके और देखते ही देखते छह वाहन आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
स्थानीय लोगों ने NHAI से फिसलन की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि हादसों वाले इस मोड़ पर आवश्यक सुरक्षा उपाय, चेतावनी संकेतक और गति नियंत्रण की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2248782

