नीमकाथाना शहरी सेवा शिविर में 19 पट्टे, 7 नामांतरण जारी:राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
नीमकाथाना शहरी सेवा शिविर में 19 पट्टे, 7 नामांतरण जारी:राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 19 पट्टे और 7 नामांतरण जारी किए गए। इस शिविर का निरीक्षण राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, एडीएम भागीरथ साख और एसडीएम राजवीर यादव सहित ने किया।
निरीक्षण के दौरान, अतिथियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आमजन को मिल रही राहत पर संतोष व्यक्त किया। बाजौर ने पालिका प्रशासन की तत्परता की सराहना की और स्वयं अपने हाथों से लाभार्थियों को दस्तावेज सौंपे।
शिविर में मौके पर ही कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न
शिविर में मौके पर ही कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए गए। आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान करते हुए 19 पट्टे और 7 नामांतरण जारी किए गए, जिससे उन्हें स्वामित्व अधिकार प्राप्त हुए। वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 पीएम स्वनिधि ऋण स्वीकृत किए गए।
इसके अलावा, पशुपालकों की सुरक्षा के लिए 2 मंगला पशु बीमा योजना के लाभ भी सौंपे गए। नागरिकों की सुविधा के लिए, मौके पर ही 10 जन्म प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए गए। वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर निस्तारण होते देख लाभार्थियों में खुशी का माहौल था। शिविर में पालिका स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2246018

