सुरक्षित नारी, सशक्त समाजः चूरू में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित
सुरक्षित नारी, सशक्त समाजः चूरू में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम आईपीएस ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दो एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाये जा रहे विभिन्न उपायो के सम्बन्ध में जागरूकता बढाने हेतु एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम 01 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जायेगा।
जिसके क्रम में आज 08 जुलाई 2026 को महिला वॉलिन्टियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह कमला गोयनका मातुश्री टाउन हॉल चूरू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हर स्तर पर महिला सुरक्षा से सम्बन्धित जागरूकता बढाना / हैल्प लाईन नम्बरर्स की जानकारी देना, त्वरित पुलिस कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताना एवं बेहतरीन कार्य करने वाले महिला/पुरुष को सम्मानित करने हेतु प्रतिभागी जिसमें सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाडी कार्यकर्ता, राजीविका, साथिन, एनएसएस / एनसीसी, एनजीओ, स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाऐं, एएनएम / जेएनएम, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, गृहिणिया एवं महिला छात्रावास वार्डन आदि को शामिल किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अधो-हस्ताक्षरकर्ता द्वारा की जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यु चूरू, वृताधिकारी वृत चूरू, थानाधिकारी पुलिस थाना सदर चूरू, महिला थाना चूरू एवं रतननगर तथा संचित निरीक्षक पुलिस लाईन चूरू उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में लगभग 400 के करीब प्रतिभागी टाउन हॉल चूरू में एवं लगभग 2000 के करीब अधिनस्थ पुलिस थानो के अटल सेवा केन्द्र पर ऑनलाईन उपस्थित रही। जिसके साथ अधो-हस्ताक्षरकर्ता द्वारा संवाद स्थापित किया जाकर उल्लेखनीय कार्य करने वाली 29 महिला प्रतिभागीयो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245709
