सीकर में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित, ढाई हजार नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र
सीकर में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित, ढाई हजार नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र
सीकर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालोतरा से आयोजित कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के साथ शनिवार को जिला खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के करीब ढाई हजार नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर अतिथियों ने प्रियंका मीणा, किरण, मुकेश मीणा, विजेंद्र शर्मा, बबीता सहित विभिन्न विभागों के नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नवनियुक्त कार्मिकों एवं आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालोतरा से लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण देखा तथा उनका संबोधन सुना।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस, स्वच्छता, अग्निशमन, विद्युत आपूर्ति, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला साक्षरता अधिकारी चंद्र प्रकाश महर्षि एवं व्याख्याता सरोज लॉयल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव, आशीष तिवाड़ी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख शोभ सिंह, अनीता शर्मा, डॉ. बी.एल. रणवा, गजानंद कुमावत, हरिराम रणवा, जितेंद्र कारंगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248399

