[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आधुनिक रिफाइनरी का किया उद्घाटन, मंड्रेला नगरपालिका में हुआ लाइव प्रसारण देखा गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आधुनिक रिफाइनरी का किया उद्घाटन, मंड्रेला नगरपालिका में हुआ लाइव प्रसारण देखा गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आधुनिक रिफाइनरी का किया उद्घाटन, मंड्रेला नगरपालिका में हुआ लाइव प्रसारण देखा गया

मंड्रेला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की आधुनिक रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम का शनिवार को मंड्रेला नगरपालिका परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना तथा रिफाइनरी परियोजना को देश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) कमल मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आधुनिक रिफाइनरी जैसी परियोजनाएं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

भामाशाह विनोद सिंह निर्वाण ने कहा कि यह परियोजना राजस्थान सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विकास योजनाएं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएंगी तथा प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देंगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से विकास कार्यो से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, बबलू सिंह शेखावत, डैनी शर्मा, शिक्षाविद् सुधीर निर्वाण, सत्यनारायण नायक, अमीत कस्वां, अरुण सैन, मोहित पुजारी, राहुल सैन, गौरव शर्मा, योगेश शर्मा, पवन राणा, सपना जांगिड़, नवीन सोनी, धर्मेन्द्र डारा, अरविन्द, राजेन्द्र बोला तथा रविन्द्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker