गोमाता के नाम पर राजनीति बंद करे सरकार, गोशालाओं की बदहाली दूर करे : पूनिया
हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ने उठाए सरकारी अनुदान और दानराशि के उपयोग पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग; आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का ऐलान
चिड़ावा : अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने प्रदेश की गोशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार गोमाता के नाम पर राजनीति करने के बजाय गोशालाओं की बदहाली दूर करने पर ध्यान दे। गोरक्षा केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि गोवंश के संरक्षण के लिए धरातल पर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
लाखों का अनुदान, फिर भी गोशालाओं में अव्यवस्थाएं
पूनिया ने कहा कि प्रदेश की गोशालाओं को सरकार की ओर से लाखों रुपए का अनुदान दिया जाता है। भामाशाह भी दिल खोलकर आर्थिक सहयोग करते हैं। इसके बावजूद अनेक गोशालाओं में चारे, पानी और उचित देखभाल का अभाव होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सरकारी अनुदान एवं दानराशि के उपयोग की निष्पक्ष जांच करवाने तथा लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार गोशालाओं की नियमित निगरानी करते हुए चारे, पानी, चिकित्सा और रखरखाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे।
गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठाई मांग
पूनिया ने कहा कि गोमाता के नाम पर वोट मांगना आसान है, लेकिन वास्तविक गोसेवा के लिए इच्छाशक्ति और ठोस कार्ययोजना की जरूरत है। उन्होंने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े इस विषय पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी हिंदू महासभा
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने महासभा की आगामी राजनीतिक रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि संगठन हिंदू समाज के हितों, आस्था और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक मंच पर उठाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वामी चक्रपाणि महाराज के नेतृत्व में देशभर में गोरक्षा अभियान का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक जागरूकता एवं संगठन को मजबूत करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
पूनिया ने कहा कि गोवंश का संरक्षण किसी राजनीतिक दल का चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार को गोशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार कर ठोस परिणाम सामने लाने चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2582412


