[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराश्रित गोवंश की सुपुर्दगी को लेकर खींचतान, गोशाला के बाहर करना पड़ा इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

निराश्रित गोवंश की सुपुर्दगी को लेकर खींचतान, गोशाला के बाहर करना पड़ा इंतजार

निराश्रित गोवंश की सुपुर्दगी को लेकर खींचतान, गोशाला के बाहर करना पड़ा इंतजार

सूरजगढ़ : शहर में निराश्रित गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए नगरपालिका की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गोशाला प्रबंधन और पालिका कार्मिकों के बीच खींचतान देखने को मिली। पकड़े गए गोवंश को श्री पंचायत गोशाला में सुपुर्द करने पहुंचे पालिका कार्मिकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक शिवनंदन शर्मा ने बताया कि शहर में निराश्रित गोवंश के कारण होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत पालिका क्षेत्र में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को पकड़कर देखभाल के लिए गोशाला पहुंचाया जा रहा है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान जब पालिका कार्मिक पकड़े गए गोवंश को लेकर श्री पंचायत गोशाला पहुंचे तो प्रबंधन की ओर से गोवंश को लेने में आनाकानी की गई। काफी देर तक इंतजार करवाने के बाद गोवंश को देखभाल के लिए गोशाला की सुपुर्दगी में लिया गया।

इस घटनाक्रम ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण को लेकर नगरपालिका और गोशाला प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता को सामने ला दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77