अंबेडकर भवन बिसाऊ में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण
पचपदरा रिफाइनरी व यमुना जल समझौते को बताया राजस्थान के विकास का ऐतिहासिक कदम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के दौरान बाड़मेर के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण एवं यमुना जल समझौते के उपलक्ष्य में आयोजित आभार कार्यक्रम का शनिवार को बिसाऊ स्थित अंबेडकर भवन में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को गंभीरता से सुना और राजस्थान के विकास से जुड़ी इन परियोजनाओं को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम स्थल पर विकास और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ एवं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना और यमुना जल समझौता प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, निवेश बढ़ेगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार धौलपुरिया, कपिलेश शर्मा एवं विलास सैनी ने कहा कि लाइव प्रसारण कार्यक्रम आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि क्षेत्र की जनता प्रदेश के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक और उत्साहित है।
कार्यक्रम में पालिका ईओ सीताराम कुमावत, तहसीलदार शेर सिंह राठौड़, तहसील एवं नगरपालिका स्टाफ, बिजली विभाग के एईएन अजीतपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अभिषेक मिश्रा, अदनान तंवर, इकबाल अहमद टाइगर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245450


