रघुनाथपुरा में ट्रेलर और गाड़ी में भिड़ंत, युवक की मौत:हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार; तीन दिन पहले भी हुआ था हादसा
रघुनाथपुरा में ट्रेलर और गाड़ी में भिड़ंत, युवक की मौत:हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार; तीन दिन पहले भी हुआ था हादसा
रघुनाथपुरा : रघुनाथपुरा गांव के बालाजी जोहड़ा के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में 36 साल के युवक रामसिंह बेटा श्रवणलाल रेप्सवाल की मौत हो गई। रामसिंह रघुनाथपुरा के निवासी थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।
ट्रेलर ने गाड़ी को टक्कर मारी
बता दे कि रामसिंह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से सीएचसी गुढ़ागौड़जी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गुढ़ागौड़जी सीएचसी में ईसीजी मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने क्षेत्र के प्रमुख सरकारी अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष जताया।

सीएचसी में ईसीजी मशीन खराब मिली
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्थिति को देखते हुए दो थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है और लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

लगातार हादसों पर जताई चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड पर गोठड़ा स्थित सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े भारी ट्रेलरों की लगातार आवाजाही रहती है। उनकी तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले भी गोठड़ा में ट्रेलर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसके विरोध में प्रदर्शन भी किया गया था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए। उन्होंने नियमित यातायात निगरानी सुनिश्चित करने और लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2246748

