9 टन अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त:दो आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस भारी मात्रा में भंडारण
9 टन अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त:दो आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस भारी मात्रा में भंडारण
चिड़ावा : चिड़ावा में पुलिस और प्रशासन ने अवैध रूप से भंडारित विस्फोटक सामग्री पकड़ी। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 9 टन (9071 किलो 400 ग्राम) अवैध पटाखे, सुतली बम, रॉकेट और फुलझड़ी जैसी आतिशबाजी सामग्री जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
तहसीलदार रामकुमार पूनिया और थानाधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चौधरी के जाव के पास स्थित एक बंद मकान और अग्रसेन भवन के पास स्थित गोदाम पर छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, बरामद की गई इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के लिए आरोपियों के पास कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों प्रदीप (55 वर्ष) और रोहित (25 वर्ष), दोनों निवासी सेखसरिया स्कूल के पास, चिड़ावा को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
इस मामले की जांच मंड्रेला थानाधिकारी कैलाशचंद को सौंपी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई कहां होनी थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना वैध अनुमति के विस्फोटक सामग्री का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2246745

