[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समय पर वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

समय पर वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 2 जुलाई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों में समय पर वेतन नहीं मिलने को लेकर भारी नाराजगी व्याप्त है। लंबे समय से वेतन भुगतान में हो रही देरी के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इसी समस्या को लेकर कर्मचारियों ने एकजुट होकर बीदासर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें एक माह का वेतन अगले माह के अंत में प्राप्त हो रहा है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है घर-परिवार के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और बैंक ऋण की किस्तों का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है।

परिणामस्वरूप किस्तों पर पेनल्टी लग रही है और वेतन मिलते ही अधिकांश राशि कट जाने से कर्मचारियों के हाथ में बहुत कम धनराशि बचती है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में वे पहले भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इससे कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि समय पर नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए, साथ ही लंबित एरियर, अवकाश भुगतान एवं अन्य बकाया देयों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे 2 जुलाई 2026 से सामूहिक रूप से सफाई कार्य बंद कर देंगे।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सफाई व्यवस्था बाधित होती है और शहर में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। कर्मचारियों के इस ऐलान के बाद प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है और समाधान को लेकर प्रयास तेज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles